After Header-1

सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 22 को खुलेंगे

देहरादून । सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल और पांचवें धाम के रूप में विख्यात श्री हेमकुण्ड साहिब गुरुद्वारा के कपाट आगामी 22 मई को खोले जायेंगे। गुरुद्वारा प्रबन्धन ट्रस्ट उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह विन्द्रा ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एवं गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया है कि श्री हेमकुन्ट साहिब जी की यात्रा, जो 22 मई से प्रारंभ हो रही है, पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की जाए। इसलिए प्रतिदिन 5000 श्रृद्धालु श्री हेमकुन्ट साहिब जी के दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि श्री हेमकुन्ट साहिब जी की यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व, आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को आनलाईन अथवा आफलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.