After Header-1

कुंडा फायरिंग का एक और आरोपी गुरप्रीत सिंह हुआ गिरफ्तार

नैनीताल।  कुंडा में हुई फायरिंग के एक अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को भी  पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार गत नौ मई को कुंडा के ग्राम केसरी गणेशपुर में दो पक्षों में मिट्टी उठाने को लेकर हुए विवाद के बीच कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी।

जिससे एक व्यक्ति जोगा सिंह की मौत हो गयी थी। आरोपियों ने बीचबचाव के लिये आयी जोगा सिंह की पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गये।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हालात का जायजा लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी।

सतनाम सिंह उर्फ टाइगर निवासी भरतपुर पन्नू फार्म, कुंडा को 10 मई व जगरूप सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

उधमसिंह नगर प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए शनिवार को दो आरोपियों के घर पर बुलडोजर फिरवा दिया था। साथ ही सरकारी जमीन पर से भी कब्जे को लेकर कार्रवाई अमल में लायी गयी।

पुलिस ने आज तीसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह को भी जसपुर के टोल टैक्स से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.