After Header-1

मुख्यमंत्री मान ने कहा-एंटी ड्रोन प्रणाली विकसित करने की जरूरत

मोहाली । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा पार से ड्रोनों के जरिये नशा और हथियारों की तस्करी की चुनौती से निपटने के लिये एंटी ड्रोन प्रणाली विकसित करने की जरूरत पर बल दिया है।

मान ने  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पहली ड्रोन ट्रेनिंग हब का उद्घाटन करने के बाद परिसर में छात्रों को संबोधित करते हुये कहा ,‘पंंजाब सरहदी सूबा है तथा सीमा पार से जो गतिविधियां चल रही हैं उनसे सभी वाकिफ हैं ।

हमें ड्रोन टेक्नालॉजी को विकसित करने की जरूरत है क्योंकि पड़ोसी देश ड्रोनों के जरिये हमारी सीमा में नशा तथा हथियारों की तस्करी करता है जिस कारण हमारे पास ड्रोन ट्रैकिंग जैसी तकनीक होनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि टेक्नालॉजी ने दुनिया को ग्लोबल गांव में बदल दिया है तथा वर्तमान में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिये नयी बेहतर प्रौद्योगिकी तथा सुधार होने चाहिये । उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवान होनहार तथा प्रतिभाशाली हैं ।

पिछली सरकारों के समय रोजगार के मौके सृजित न किये जाने के कारण उन्हें विदेश जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बेरोजगारी की गंभीर समस्या भी बुराइयों की जड़ है।

उनकी सरकार निवेश के लिये जल्द नये उद्योगों तथा देश विदेश की कंपनियों से प्रदेश में निवेश को न्यौता देगी ताकि हमारे हुनरमंद बच्चे रोजगार के लिये अपने देश से बाहर न जायें ।पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिये उनकी सरकार वचनबद्ध है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.