After Header-1

मुख्यमंत्री से मिलीं आरुषि निशंक

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी से भेंट की एवं उनको नया कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

आरुषि एक अभिनेत्री होने के साथ साथ एक निर्माता भी है एवं उत्तराखंड की बेटी है, भेंट के दौरान उन्होंने गहन चर्चा की जिसमें बॉलीवुड को उत्तराखंड से जोड़ने के लिए नए अवसर एवं उत्तराखंड में शूटिंग के लिए परिवेश मिल सके, साथ साथ आरुषि महिला सशक्तिकरण को अपनी एक महतपूर्ण जिमेदारी के रूप में देखती है तथा महिलाओं के लिए नए अवसर तलाशने के लिए भी चर्चा हुई।

आरुषि आख़िरी बार Tseries के बैनर में बने म्यूज़िकविडीओ वफ़ा ना रास आयी में दिखाई दी थी, यह गाना जुबिन नौटियाल में गया था, यूटूब पर 280 मिल्यन व्यूज़ मिल चुके है। आरुषि जल्द ही Tseries बैनर तले बनने वाली फिल्म तारिणी में नज़र आयगी।

तारिणी 6 महिला नेवल ऑफ़िसरस की एक सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म है। फ़िलहाल आरुषि कुछ नए प्रोजेक्ट व्यस्त है, वह जल्द ही Hotstar के नए वेबसेरीस में नज़र आयगी।

आजकल आरुषि instagram के टोप Influencer के रूप में बड़े ब्रैंड्ज़ के साथ जुड़ी हुए है।हालफ़िलहाल में उनके किए हुए ब्रांड शूट्स उनके प्रशंसकों के बीच काफ़ी पॉप्युलर हुए है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.