After Header-1

गूगल के नाम पर होटलों की बुकिंग के जरिए साइबर ठगी का नया फर्जीवाड़ा

नैनीताल। गूगल कंपनी के माध्यम से होटलों की बुकिंग कर धनराशि ले लिए की साइबर ठगी का नया फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया है। इस मामले में नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को ज्ञापन भेजकर कहा है कि प्रतिष्ठित गूगल कंपनी के नाम पर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।
साइबर ठगों के द्वारा गूगल की वेबसाइट का इस्तेमाल कर होटलों के नाम से बुकिंग की जा रही है, व अग्रिम भुगतान लिया जा रहा है। लेकिन यह होटल मालिकों व प्रबंधकों के संज्ञान में नहीं होता है। ग्राहकों को होटल की ओर से बुकिंग होने का मेल भी भेजा जा रहा है।
इसलिए जब ग्राहक फर्जी तरीके से बुकिंग के बाद होटल में पहुंचते हैं तो होटल में उनका विवाद भी हो रहा है। लिहाजा मामले की जांच कर ठगी करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
इस मामले में पूछे जाने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि उनके पास तक शिकायत नहीं पहुंची है। होटल मालिक इस मामले में पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं तो मुकदमा लिखा जाएगा और साइबर सेल से मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.