After Header-1

जमरानी गौला नदी में मरी सैकड़ों मछलियां, मचा हडक़ंप

300×250 ADS-1
हल्द्वानी । जमरानी गौला नदी में एक साथ सैकड़ों मछलियों के मरने से हडक़ंप मच गया है। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर नदी में केमिकल डालने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच की बात कर रहा है।
300×600 ADS-2
जमरानी के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नदी में केमिकल डाल दिया। इससे एक साथ सैकड़ों मछलियां मर गई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह नदी के किनारे मरी मछलियां मिलने से लोगों में दहशत की स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत पटवारी को दे दी गई है। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी अभी केवल जांच की बात कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.