After Header-1

हर संकल्प को किया जाएगा पूरा: धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बाबा साहेब अंबेडकर व स्व. इंद्रमणि बडोनी को भी दी श्रद्धांजलि
देहरादून । प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियोंं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।

इस दौरान मीडिया से अनौपचारिक बात करते हुए सीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान जो संकल्प जनता के सामने किए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। वर्ष 2025 में जब राज्य अपनी स्थापना की सिल्वर जुबली मना रहा होगा तक प्रदेश को श्रेष्ठ प्रदेशों में शुमार किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व घंटाघर स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर व स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक विनोद चमोली, विधायक खजानदास, विवेक खंडूड़ी, रविन्द्र जुगरान, भाजपा के अन्य नेता व राज्य आंदोलनकारी भी मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.