शपथ लेगी पुष्कर सरकार

संभवत: सीएम धामी और 11 मंत्रियों समेत पूरी कैबिनेट लेगी शपथ

  • परेड ग्राउंड में करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है

देहरादून। पुष्कर सरकार आज शपथ लेगी। राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सीएम और उनकी कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। उधर, नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह को अत्यंत भव्य बनाने के लिए तैयारियां जारी हैं। परेड ग्राउंड में दोपहर बाद शुरु होने वाले शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

उम्मीद है कि उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर , मध्यप्रदेश के सीएम शिव राज सिंह चौहान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देब और हरियाणा के मुख्यमंत्री ननोहर लाल खट्टर आदि समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि पुष्कर कैबिनेट में सीएम पुष्कर और उनके सभी 11 मंत्री शामिल होंगे। यह लंबे समय बाद होगा कि कि पूरी कैबिनेट शपथ लेगी।
बता दें कि देहरादून के परेड ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे शपथ ग्रहण का समय तय हुआ है, क्योंकि प्रधानमंत्री का आना तय है इसलिए एसपीजी ने सुरक्षा का जिम्मा मंगलवार सुबह से ही संभाल लिया है।

परेड ग्राउंड में मोदी के चॉपर की लैंडिंग की रिहर्सल भी हो चुकी है। समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर नो ट्रैफिक जोन रहेगा। सर्वे चौक, बुद्धा चौक, दिलाराम बाजार से नीचे कोई वाहन नहीं जाएंगे। परेड ग्राउंड में करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शाम को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर तैयारियों का जायजा भी लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.