मंत्रियों में विभागों का CM भगवंत मान ने किया बंटवारा

पंजाब । सीएम भगवंत मान ने मंत्रियों के शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में सरकारी विभागों में रिक्त 25 हजार पदों पर भर्ती का फैसला किया था। भगवंत मान ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है।

गृह विभाग का प्रभार अपने ही पास रखा है।
हरपाल चीमा को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरमीत सिंह मीत को शिक्षा विभाग, डॉक्टर विजय सिंगला को स्वास्थ्य विभाग और हरजोत बैंस को कानून और टूरिज्म विभाग का मंत्री बनाया गया है।

एकमात्र महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है। बिजली विभाग का कार्यभार हरभजन सिंह ईटीओ संभालेंगे। लाल चंद को फूड और सप्लाई विभाग मिला है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग कुलदीप सिंह धालीवाल संभालेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.