After Header-1

गुस्साई भीड़ ने घरों में लगा दी आग,10 लोग जिंदा जले

बीरभूम। पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई है। गुस्साई भीड़ ने 10 से 12 घरों के दरवाजे बंद करके उनमें आग लगा दी। आग से 10 लोग जिंदा जलकर मर गए हैं। घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

इलाके में पनपत्ते भारी तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

रामपुरहाट में भड़की हिंसा के मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में सीआईडी एडीजी ग्यानवंत सिंह, एडीजी वेस्टर्न रेंज संजय सिंह और डीआईजी सीआईडी ऑपरेशन मीरज खालिद को शामिल किया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.