After Header-1

पिथौरागढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। पिथौरागढ़ में पुलिस ने गैंगस्टर के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ओर चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के अनुसार आरोपियों पर गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी के साथ ही हत्या जैसे कथित संगीन आरोप हैं।

साथ ही सभी आरोपी गिरोह में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ 03 फरवरी को अस्कोट थाना में गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अस्कोट के थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपी सोबन सिंह निवासी ग्राम डौंडा, अस्कोट, हरीश कठायत और चंचल सिंह कठायत निवासी सुनखोली, पंतसेरा, अस्कोट को गिरफ्तार कर लिया।

इनका साथी एवं चौथा आरोपी शोएब उर्फ मलिक पुत्र शफीद अहमद निवासी मो. नूरीनगर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली उप्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.