After Header-1

दिल्ली की झुग्गियों में लगी आग, 7 लोगों की जलकर मौत, सीएम केजरीवाल ने की मुआवजे की घोषणा

नयी दिल्ली । गोकुलपुरी इलाके में  झुग्गियों में आज आग लगने से  सात लोगों की जलकर मृत्यु हो गई।सीएम केजरीवाल ने घटना में मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, ” सरकार मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, मृतक बच्चों के परिवारों वालों को पांच लाख रुपए और जिनकी झोपड़ियां जली हैं उन्हें 25,000 रुपए देगी। इससे पहले भी सीएम ने सुबह भी घटना पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, “सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला. मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग लगने की सूचना करीब एक बजे मिली। इसके बाद 50 से अधिक दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने 15 अग्निशमन गाड़ियो की मदद से करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार बजे तक आग पर काबू पाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आग में जली हर झुग्गी को सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा, घटना बहुत दुखद है।

लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। स्थानीय निवासी मनोज ने कहा कि पीड़ति उत्तर प्रदेश के उन्नाव के थे। जिस भूखंड पर हादसा हुआ, वहां 30-32 झोंपड़ियों का निर्माण किया गया था। एक अन्य निवासी रामू ने कहा कि पीड़ति रिश्तेदार थे और दो परिवारों के थे। उन्होंने पीड़ित की पहचान बबलू, रंजीत, रेशमा, प्रियंका और शहंशाह के साथ-साथ भाई-बहन रोशन और दीपिका के रूप में की। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि 13 दमकल गाड़ियो ने आग पर काबू पाया, जो लगभग एक बजे लगी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि सुबह चार बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 30 झुग्गियां पूरी तरह से नष्ट हो गईं।पुलिस ने कहा कि अस्थायी झोपड़ियो से सात जले हुए शव बरामद किए गए। इस बीच भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने भी इलाके का दौरा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.