रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का ऐलान , पुतिन ने दी जेतावनी,यूक्रेन ने लगाया मार्शल लॉ

नयी दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का राष्ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया है। पुतिन ने कहा- किसी ने बीच में दी दखल तो अंजाम बेहद बुरा होगा। रूस और यूक्रेन के बीच इस समय युद्ध छिड़ चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेश का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

यूक्रेन में राजधानी कीव में धमाके

यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कुछ इलाकों में धमाके सुनाई दिए हैं। इसके बाद ही यूक्रेन ने मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया है। मार्शल लॉ में लगभग सारी चीजें डायरेक्ट मिलिट्री कंट्रोल में चली जाती हैं। यूक्रेन में मार्शल लॉ के तहत सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसमें बैठकों, आंदोलनों और राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। मार्शल लॉ के दौरान प्रशासन विरोध प्रदर्शनों और हड़तालों पर प्रतिबंध लगा सकता है और आम लोगों को सैन्य सेवा के लिए भी बुलाया जा सकता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्सकी ने कहा कि यूक्रेन सभी प्रारूपों और किसी भी मंच पर रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि युद्ध से दोनों ही पक्षों को भीषण नुकसान होगा।  यूक्रेन की सुरक्षा हमारे पड़ोसियों की सुरक्षा से जुड़ी हुई है, इसलिए आज हमें पूरे यूरोप की सुरक्षा के बारे में बात करनी चाहिए। हमारा मुख्य लक्ष्य यूक्रेन में शांति और हमारे नागरिकों की सुरक्षा है। उस तक पहुंचने के लिए, हम आपके (रूस) साथ विभिन्न प्रारूपों और किसी भी मंच पर बात करने के लिए तैयार हैं। एक युद्ध से सभी सुरक्षा गारंटी से वंचित रह जाएंगे।

Leave a Reply