यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : भारत

न्यूयॉर्क। यूक्रेन-रूस सीमा पर तनाव बढ़ने से क्षेत्र की सुरक्षा और शांति भंग होने की संभावना है इसलिए यूक्रेन में 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की  आयोजित बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा जोर दिया और कहा ,  अपने नागरिकों की भलाई हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिक और छात्र यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं और अध्ययन करते हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर पड़ सकती है। उन्होंने कहा , हम सभी पक्षों से संयम का आह्नाव करते हैं। सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों तथा दीर्घकालिक शांति और स्थिरता के मद्देनजर तनाव को कम करना तात्कालिक प्राथिमकता है।

उन्होंने जोर दिया कि तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए रचनात्मक कूटनीति अपेक्षित है। मौजूदा संकट को हल करने के लिए मौजूदा मुद्दे को हल करने के लिए राजनयिक स्तर की वार्ता पर बल देते हुए उन्होंने कहा, हमें मिन्स्क समझौते के प्रावधानों के क्रियान्वयन को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयास करने की जरुरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.