After Header-1

एयर इंडिया ने दी जानकारी, यूक्रेन से भारतीयों को निकालने का काम शुरू

नयी दिल्ली। यूक्रेन से एयर इंडिया आज तीन उड़ानें संचालित करेगी। इसके अलावा दो और उड़ानें 24 और 26 फरवरी को उड़ान भरेगी। उड़ानें बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगी। एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि, एयर इंडिया 22, 24 और 26 फरवरी 2022 को भारत-यूक्रेन भारत के बीच 3 उड़ानें संचालित करेगी, बुकिंग एयर इंडिया बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खुली है।

यूक्रेन संकट को लेकर नाटो देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ने पर कीव में भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी की है जिसमें सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा गया है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि, यूक्रेन में स्थिति के संबंध में निरंतर उच्च स्तर के तनाव और अनिश्चितताओं को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिक जिनका प्रवास आवश्यक नहीं समझा जाता है और सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है।

इसके साथ यह भी कहा कि, भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह चार्टर उड़ानों पर अपडेट के लिए संबधित छात्र संपर्क करें और किसी भी अपडेट के लिए दूतावास फेसबुक, वेबसाइट और ट्विटर को देखते रहें। बता दें कि, रूस की मांग है कि यूक्रेन को कभी भी उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.