After Header-1

यूक्रेन में युद्ध की स्थिति, प्रवासियों को शरण देने की तैयारी में अमेरिका

मॉस्को। यूक्रेन-रूस के बीच हालात बिगड़ने से उत्पन्न होने वाले शरणार्थी संकट से निपटने के लिए अमेरिका और यूरोप आवश्यक तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी प्रसारक फॉक्स न्यूज ने  सूचना दी है।

सूत्रों ने कहा कि यूरोपीय देश भी युद्ध की स्थिति में यूरोपीय क्षेत्र में आने वाले विस्थापित यूक्रेनवासियों को आश्रय देने पर चर्चा कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज ने संसदीय सूत्रों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि जॉइंट चीफ आफ स्टाफ के प्रमुख मार्क मिले ने बेनाम सांसदों के साथ एक गुप्त बैठक भी कर उन्हें सूचना दी है कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो कीव 72 घंटों में गिर जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में यूक्रेन की तरफ 15,000 और रूस की तरफ 4,000 सैनिकों के हताहत होने की आशंका है। कुछ अमेरिकी सांसद इस बात पर चिंतित थे कि वांशिगटन ने कीव को एयरक्राफ्ट-विरोधी और रॉकेट लांचर प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण सैन्य सहायता समय रहते नहीं प्रदान की।

फॉक्स न्यूज ने बताया कि बैठक में मौजूद बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने इसके जवाब में कहा कि इस तरह की सैन्य सहायता यूक्रेन पर हमले की वजह बन सकती थी। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.