After Header-1

मणिपुर विस चुनाव : भाजपा ने जारी की 60 उम्मीदवारों की सूची 

भाजपा ने एन बीरेन सिंह को उतारा चुनाव मैदान में

नयी दिल्ली। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा  ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हेंगांग विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
भाजपा के मणिपुर चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्य की सभी 60 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की । पार्टी ने दो उम्मीदवारों को छोड़कर मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है।

भाजपा की इस सूची में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, तीन रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी और तीन महिला उम्मीदवार शामिल हैं। यादव ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने मणिपुर में विकास की वैकल्पिक राजनीतिक धारा को आगे बढ़ाया है और आने वाले समय में भी हम सुशासन के आधार पर वोट के लिए लोगों के सामने जाने वाले हैं।

उन्होंने दावा किया मणिपुर में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा जबकि तीन मार्च को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.