After Header-1

राहुल ने राजघाट जाकर बापू को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने राष्ट्रपिता की नमन किया।

इस दौरान वहां सर्व धर्म सभा में बापू के प्रिय भजन भी गाए गए। श्री गांधी ने ट्वीट कर भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे और जब तक सच्चाई रहेगी और जहां भी सत्य होगा वहां गांधीजी जिंदा होंगे।

उन्होंने कहा, एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिदा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.