After Header-1

यूपी विधानसभा चुनाव : मैं तो आया ही हूं भ्रम तोड़ने : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल मात्र 20 फीसदी सीटों पर सिमट जायेंगे और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनायेगी।

योगी ने एक साक्षात्कार में कहा ‘‘ मैं तो आया ही हूं भ्रम तोड़ने, कहा जाता था कि जो नोएडा जाता है तो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। मैंने तो अपना कार्यकाल पूरा भी किया और आगे भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

ये चुनाव 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत का है, 80 प्रतिशत हमारे साथ हैं और जो 20 प्रतिशत विपक्ष के साथ हैं वह अपराधियों के साथ हैं, भ्रष्टाचार के साथ हैं, माफियाओं के साथ हैं।

उन्होने कहा , हमने प्रदेश में कानून व्यवस्था बदली है। पहले प्रदेश में क्राइम की बड़ी-बड़ी रिपोर्ट सामने आती थी। कैराना में लोगों का पलायन होता था, अब वहां लोग वापस आ रहे हैं और अपराधियों का पलायन हुआ है। हमने प्रदेश में सुरक्षा देने का मौहाल बनाया है। हर नागरिक, बेटी, गरीब को सुरक्षा दी है। पहले जो माफिया थे, उनके खिलाफ बुलडोजर चला है और आगे भी चलेगा।

काग्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की करतूते सबके सामने हैं, काग्रेंस नकारात्­मक राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने अगर आजादी के बाद तुष्टीकरण को न अपनाया होता तो आज देश में आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद कभी न होता। कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकार रही थी तो सपा, बसपा उसका समर्थन कर रहे थे। कांग्रेस की असलियत तो सबके सामने आ रही है,प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा, भगवान राम अगर मेरे सपने में नहीं आएंगे तो किसके सपने में आएंगे। भगवान कृष्ण भी मेरे सपने में आते हैं। उनके सपने में भगवान कृष्ण आ रहे हैं तो उन्हें कोसने के लिए आते हैं कि जब मौका दिया तो मुझे ही नकार दिया, दंगा कराया। ’’ उन्होने कहा कि किसानों के हितों के लिए पांच सालों में भाजपा सरकार ने जो किया वह 50 सालों में नहीं हुआ। गन्ना किसानों के हितों में कई काम हुए हैं।

उनके बकाए का भुगतान किया गया है। कई बंद शुगर मिल चालू हुई हैं। वहीं, राकेश टिकैत की काट पर सीएम ने कहा कि हम अपने मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम उसके लिए प्रतिबद्ध नहीं जो हर जगह सौदेबाजी कर रहा हो। हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है। योगी ने कहा कि 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। हमारे लिए सत्ता, सेवा का साधन है।

हम बिना भेदभाव के प्रदेश की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। अभी चुनाव की तैयारी चल रही है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो काम किया उसे लगातार बढ़ा रहे हैं। बीजेपी अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। उन्­होंने कहा कि हम जनता के हित में काम करेंगे। महत्वपूर्ण ये है कि भारतीय जनता पार्टी जीतनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रिपीट नहीं करने के सवाल पर उन्होने कहा, पहले नोएडा को लेकर भी भ्रम था। अखिलेश यादव कहते थे कि जो नोएडा सीएम जाता है वो अपने कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है। लेकिन मैं गया और ये भ्रम टूटा। इसलिए 37 साल बाद सीएम के रिपीट ना होने का मिथक भी टूटेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.