After Header-1

पिरूल उत्पादों को देखने उमड़ी भीड़

देहरादून। जीएमएस रोड के पास पहाड़ की महिलाओं द्वारा निर्मित पिरूल के उत्पादों की प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी बहुत चहल पहल रही।

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी एवं उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी प्रदर्शनी में पहुँच कर पिरूल से बने उत्पादों को देखा।

उन्होंने युवा उद्यमी कृति रावत एवं स्वप्निल शाह को भी उत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दीं । श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा, पिरूल को अब तक जंगलों में आग के लिये उत्तरदायी माना जाता था, किन्तु अब से पिरूल रोज़गार के साथ आजीविका भी देगा। इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा।

हिमालयन थ्रेड्स एवं शैल रचना आर्टिजन सोसायटी उत्तराखंड में तेज़ी से उभरते स्टार्टअप हैं जो कृति रावत, स्नेहिल शाह के द्वारा पहाड़ की महिलाओं को प्रशिक्षित कर पेरोल चीड़ की पत्तियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं दैनिक रूप से उपयोग में आने वाले दर्जनों उत्पाद बनाए जाते हैं।

इसके साथ ही यहाँ सिल्क से बने सूट तथा साड़ियां ,स्टोल एवं विभिन्न प्रकार के शुद्ध शहद भी बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।
यह प्रदर्शनी 28 दिसम्बर तक आयोजित चलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.