After Header-1

50 मिनट तक नानस्टाप बोलते रहे मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठीक 2 बजकर 8 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया। गढ़वाली में उन्होंने दाणा-सयाणो, दीदी भुल्ली, भै-बैण्यो आप सबों थें म्यारू प्रणाम कहकर भाषण की शुरुआत की।

मिथै भरोसा छ कि आप लोग कुशल होगा, आप लोगों थे सेवा लगण छु आप स्वीकार करा। इसके बाद वे अगले 5 मिनट तक बोलते रहे। उनका भाषण ठीक 2 बजकर 58 मिनट पर खत्म हुआ।

क्या बोले भाजपा के दिग्गज व मंत्रीगण

भीड़ बता रही है कि उत्तराखंड की जनता मोदी के साथ है। कुछ राजनीतिक शक्तियां राज्य के लोगों को गुमराह कर रही हैं, लेकिन जनता सब समझती है। मोदी ने जितनी चिंता इस राज्य की, किसी और ने नहीं की।
विजय बहुगुणा पूर्व सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष आशीर्वाद उत्तराखंड को मिलता रहा है। वे जब गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा संगठन में थे, तब भी उत्तराखंड के साथ अपना स्नेह बनाकर रखते थे। उनके आज के दौरे से भाजपा कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन होगा और हम फिर से प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होंगे।
त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

मोदी आज 18 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा उत्तराखंड को देने जा रहे हैं। इस जनसभा के बाद हमें यह संकल्प लेकर यहां से जाना है कि हम फिर से भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाएं।
रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद/पूर्व सीएम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा उत्तराखंड का ध्यान रखा। पहले लोग हमसे गांवों के लिए सडक़ मांगते थे, लेकिन अब लोग उनसे पूछते हैं कि उनके गांव रेल कब आएगी। कर्णप्रयाग मेरी लोकसभा में है, इसलिए मैं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन के लिए उनका विशेष आभारी हूं।
तीरथ सिंह रावत, सांसद/पूर्व सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व चमत्कारिक है। उन्होंने कश्मीर से 370 समाप्त कर दी, देश के 130 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवा दी। उनके आशीर्वाद से आज उत्तराखंड का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उनके संरक्षण में हमें फिर से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करनी है।
मदन कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष/ विधायक

मोदी ने उत्तराखंड के सपने साकार कर दिये हैं। कर्णप्रयाग रेल चलेगी, आल वेदर रोड कल्पलीट हो रही है। इसके बाद हम धामों की शीतकालीन यात्रा शुरू करेंगे। लोग हिमालय को देखने आएंगे। जनता को इस बात का विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार ही प्रदेश का विकास कर सकती है।
सतपाल महाराज, काबीना मंत्री

जब राज्य बना था तो यहां 8.5 फीसद लोगों के पास पानी के कनेक्शन थे, लेकिन मोदी सरकार के सहयोग से या अंकड़ा अब 50 पीसद तक पहुंच गया है। हमारी कोशिश है कि इस आंकड़े को 2022 तक 100 फीसद कर देंगे। एक परिवार पर 45 हजार का खर्च करने का मानक था, लेकिन मोदी सरकार ने हमारी मांग पर इसे 2 लाख तक बढ़ा दिया। अन्य क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत सहयोग दिया है।
बिशन सिंह चुफाल -काबीना मंत्री

मोदी ने उत्तराखंड की एक-एक चीज की चिंता की है। यही वजह है कि आज भी उत्तराखंड को देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। पिछले पांच साल में उन्होंने एक लाख करोड़ की योजनाएं देकर उत्तराखंड के विकास को आगे बढा$ने में जो सहयोग दिया है उसको इस राज्य के लोग कभी नहीं भूल सकते।
बंशीधर भगत -काबीना मंत्री

बीजेपी ने हर वर्ग के आसूं पोछें हैं, कांग्रेस के कुछ नेता लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं, लेकिन जनता उनके बाद बारी में जानती है। कांग्रेस के नेता ने खनन व शराब माफिया को शह दी, जो जनता से नहीं छिपा, विधायकों को आकर लूट लेने की उनकी बात आज तक सबकी नजरों के सामने घूम रही है। आगामी चुनाव कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
सुबोध उनियाल -काबीना मंत्री

कर्णप्रयाग रेललाइन हम कभी नहीं सोच सकते थे। टिहरी तक सुरंग बन रही है। क्या किसी ने सोचा था। यह सारे काम डबल इंजन सरकार कर रही है। सैन्यधाम बन रहा है, देश का हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सैन्यधाम की कल्पना इस राज्य के पराक्रम को सम्मान है।
गणेश जोशी-काबीना मंत्री

मोदी सरकार ने उत्तराखंड को बहुत कुछ दिया। गन्ना किसानों को पिछली सरकार की तुलना में 29 रुपये बढकर मिल रहे हैं। कांग्रेस के लोगों को सिर्फ राजनीति करनी होती है। मोदी की आज की जनसभा 2022 में भाजपा को फिर से सत्ता में आने का रास्ता प्रशस्त करेगी।
यतीश्वरानंद -काबीना मंत्री

पांच साल के कार्यकाल में महिलाओं को उनका जो हक मिला वह भाजपा के शासन में ही हो सकता है। महिलाओं को संपत्ति में बराबरी का हक के लिए सहखाते दार बनाने का साहस भाजपा को ही था। इसके लिए सभी मुख्यमंत्रियों का आभार। वालिकाओं के लिए वातसल्य योजना बहुत अच्छी है, इन योजनाओं से साबित होता है कि सरकार कल्याणकारी कार्य कर रही है, भाजपा इन्हीं के बल पर वापस आएगी।
रेखा आर्य -काबीना मंत्री

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.