After Header-1

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

नयी दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्­कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग की ओर से आज जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, बिना सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त, एनडीएमसी, नगर निगम और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इस दौरान हालांकि आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। इसके अलावा बोर्ड की परीक्षाएं भी स्कूलों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होंगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्रमुख को यह निर्देश दिया है कि वह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इन निर्देशों की जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज, इंस्टीट्यूट, ट्रेनिंग सेंटर और लाइब्रेरी आदि 21 नवम्बर तक के लिए बंद कर दिया था और सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.