बंगाली संवाद कार्यक्रम में नड्डा ने की शिरकत, कहा- बंगाल में अराजकता का माहौल है

रुद्रपुर। बंगाली समाज द्वारा आयोजित बंगाली संवाद कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिरकत की। नड्डा ने कहा कि बंगाली समाज ने देश को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल जो आज सोचता है, देश उसका अनुसरण करता है।

उन्होंने कहा कि आज बंगाल में अराजकता का माहौल है। बंगाल में खून खराबा और महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि जनता उत्तराखंड के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार लाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘सबका साथ सबका विश्वास’ को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।  उत्तराखंड सरकार ने बंगाली समाज के लिए बेहतर काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान व पूर्वी बंगलादेशी शब्द हटाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। बंगाली समाज के लिए भाजपा की सरकार लगातार काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.