यूपी में विधायकों को पाला बदलने की चर्चाओं का बाजार गर्म

लखनऊ।यूपी में दलबदल की राजनीति एक बार फिर तेज हो गयी है। समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी  के कुछ विधायकों के जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

हाल ही में केशव प्रसाद मौर्य ने भी दूसरे दलों के विधायक को भाजपा के संपर्क में होने की बात कही थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार सपा-बसपा के 10 विधान पार्षद बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर इनमें से कुछ विधायकों के नाम उजागर होने के बाद इनके जल्द पाला बदलने की चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया। हालांकि पार्टी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने दागी छवि वाले नेताओं से बचने की हिदायत दी है। इसलिये भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का ट्रेक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

उन्होने बताया कि सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह इन नेताओं की छवि की समीक्षा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनो में बसपा के कई बड़े नेता सपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके है जबकि 2017 में भाजपा गठबंधन में शामिल सुभासपा ने इस बार सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

उधर, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। भाजपा में भी सपा, कांग्रेस के कुछ नेता शामिल हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.