पोल खोलने के लिए कर रहा हूं पदयात्राएं : हरीश

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि भाजपाई ढोल की पोल खोल अभियान के तहत वे उत्तराखंड की मंडी क्षेत्रों में महंगाई के विरुद्ध सांकेतिक पद यात्राएं कर रहे हैं। यह पदयात्राएं वे एक सीनियर सिटीजन के नाते कर रहे हैं।
रावत ने कहा है कि वे अपने सार्वजनिक कर्तव्य की बाध्यता के तहत ऐसा कर रहे हैं। कांग्रेस निरंतर लड़ रही है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अभियान जारी है, लेकिन इस अभियान में वे चाहता हैं कि मेरे साथ वो सामाजिक ताकतें भी खड़े हों, बुजुर्गवार खड़े हों जो आज महंगाई से त्रस्त हैं।
यदि आज आप आवाज नहीं उठाएंगे, यदि आज आप दो कदम मेरे साथ नहीं चलेंगे तो उत्तराखंड के अंदर महंगाई थोपने वाली सरकार के खिलाफ लड़ाई कठिन हो सकती है। उन्होंने आह्वान किया है कि पार्टी से इतर हटकर के लोग उनके साथ महंगाई के विरुद्ध की जा रही पद यात्राओं में शामिल हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.