लोग कहेंगे, जब मोदी पैदा हुए तभी आजादी मिली: हरीश

पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद को दी विवादित टिप्पणी बदलने की नसीहत

हल्द्वानी (एसएनबी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित टिप्पणी पर पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत भी असहज नजर आए।
उन्होंने सलमान खुर्शीद को अपनी टिप्पणी बदलने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तुलना समाज के बीच में विष फैलाने वाले लोगों को ताकत देती है। ऐसी तुलना करने से किसी भी राजनेता को बचना चाहिए।
यह प्रतिक्रिया पूर्व सीएम ने मीडिया के सवालों के जवाब में की। उन्होंने  कांग्रेस और हरीश रावत सलमान खुर्शीद के इस बयान से असहमत है। उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के 1947 में भीख मिली असली आजादी तो 219 में मिली के बयान पर भी सख्त एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में लोग जब मोदी पैदा हुए तब देश कोआजादी मिली कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौर में लोगों को बांटने की साजिश चल रही है। कांग्रेस इस कर तीखा प्रतिवाद करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.