उत्तराखंडः राज्यपाल और सीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

चमोली। उत्तराखंड के राज्यपाल (सेवानिवृत्त) लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीपावली मनाई।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीपावली पर ईस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और धामी के ईस्ट कैंप पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीपावली मनाने का मेरा सपना था। आज इस अवसर पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं। सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बद्रीनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.