छत्तीसगढ़: विधायक देवव्रत सिंह का देर रात निधन

रायपुर । छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट से विधायक देवव्रत सिंह का हृदयाघात से देर रात निधन हो गया। वह लगभग 52 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार देर रात उन्हे दिल का गंभीर दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

सिंह शुगर के मरीज थे और उनका शुगर लेवल कई बार खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता था। उनका राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया जायेंगा।

सिंह इस समय जनता कांग्रेस के विधायक थे।वह इससे पूर्व भी तीन बार खैरागढ़ सीट से विधायक एवं एक बार राजनांदगांव सीट से सांसद रह चुके हैं।

खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य सिंह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।विनम्र व्यवहार के कारण सत्ता एवं विपक्ष दोनो ओर उन्हे लोग पसन्द करते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.