After Header-1

एसटीएफ की टीम को मिली सफलता, लूट के जेवरात और हथियार बरामद

भागलपुर : बिहार के भागलपुर  में एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता मिली। रविवार को  दो बड़े अपराधी को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया। 29 अक्टूबर शुक्रवार के दिन कई लूट कांड के फरार आरोपी श्याम कुमार को एसटीएफ की टीम ने अलौली थाना क्षेत्र खगड़िया जिला से गिरफ्तार किया।

जिसके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया दूसरी सफलता शनिवार को मिली नंद कुमार यादव जो कई मामलों में स्थाई वारंटी के रूप में फेरारी चल रहा था।

एसटीएफ की टीम की मुठभेड़ हो गई जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी और खगड़िया के स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

इसके पास से दो देशी पिस्तौल और एक गन सहित 13 जिंदा कारतूस बरामद हुआ फिर रविवार के दिन सिवान जिला बल के सहयोग से सिवान नगर थाना कांडसंख्या502/21 धारा 395/397 आई पी सी 27 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त संदीप कुमार यादव पिता भगवान यादव ग्राम सिवान थाना मुफ्फसिल सिवान को सिवान थाना मुफ्फसिल सिवान से सुबह में गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर कांड में लुटी गई सोना का जेवरात की और अन्य सामानों को बरामदगी हुई है।

750 ग्राम सोने की जेवरात, काले रंग की हीरो होंडा मोटर साइकिल, बंदूक 12 बोर अभियूक्त जिनके पास से बरामद किया गया संदीप कुमार यादव के घर से लगभग 440 ग्राम सोना, रंजन कुमार पिता स्व सुरेंद्र यादव, ग्राम बरहनी बाजार ,थाना मुफ्फसिल सिवान के घर से लगभग 104 ग्राम सोना का जेवरात, कुंदन कुमार (रवि कुशवाहा) ,पिता ईश्वर दयाल सिंह , ग्राम रामनगर,थाना मुफ्फसिल,जिला सिवान के घर से लगभग 33ग्राम सोने की जेवरात, दीपू (प्रवीण कुमार),पिता ओमप्रकाश बिहारी,ग्राम तिलसंडी, थाना बड़हरिया जिला सिवान के घर से लगभग 20 ग्राम सोने की जेवरात, भगवान यादव,पिता मणिराज यादव ग्राम सिवान थाना मुफस्सिल के पास से लगभग 85ग्राम सोने की जेवरात, राजू राय , पिता स्व रामनारायण राय, ग्राम मिर्जापुर,थाना हथुआ जिला गोपालगंज के पास से लगभग 69ग्राम सोने की जेवरात और,12 बोर की बंदूक एक बरामद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.