After Header-1

यूपी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट,एक बच्चे की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होगया। इस घटना में एक बच्चे की मौत और पांच लोग घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर के मड़यिाहूं थानाक्षेत्र के भंडरिया टोला में स्थित पटाखा फैक्टरी में आग लगने से हुयेविस्फोट की घटना के बाद इमारत का मलबा हटाये जाते समय एक बच्चेका शव बरामद किया गया।

मृत बच्चे की पहचान गोला बाजार मोहल्ला निवासी समद के पुत्र आकिब हम्जा (11) के रूप में की गयी है।
वह घर से पटाखा खरदने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने बताया कि जब वह रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोग उसकी तलाश में लग गए।

पटाखा फैक्टरी के पास उसकी साइकिल बरामद होने से उसके मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी गयी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
हालांकि सुबह पुलिस ने जब विस्फोट वाले स्थल से मलबा हटाया तब बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला।

इस संबंध में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

अगर पुलिस की लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस मकान में विस्फोट हुआ उसमें दीवाली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने का काम चल रहा था।

शनिवार शाम करीब पांच बजे पटाखों में आग लग गई, जिसके चलते भीषण विस्फोट हो गया और मकान की छत उड़ गई। जिसमें मकान पालिक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.