पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सिद्धू पर किया कटाक्ष

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सिद्धू पर कटाक्ष की है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। जाखड़ ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि जैसे हालात चल रहे हैं उसको देखकर कहा जा सकता है कि सिद्धू साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक नहीं टिक पाएंगे। अब जाखड़ की भविष्यवाणी सही साबित  होती दिख रही है उन्होंने ट्वीट किया कि अब बहुत हो गया है। मुख्यमंत्री को बार-बार कमजोर करने की कोशिश बंद होनी चाहिए। एजी और डीजीपी के चयन पर लगाए जा रहे आरोप वास्तव में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की ईमानदारी, क्षमता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब पैर जमीन पर रखने और हवा को साफ करने का समय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.