After Header-1

देहरादून में दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी

देहरादून। देहरादून में दोहरे हत्याकांड के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर के पिछवाड़े में मालिकन और उनके नौकर का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी सरिता डोभाल समेत पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस अवैध संबंध से भी जांच कर रही है।

धौलास निवासी सुभाष शर्मा अपनी पत्नी उन्नति शर्मा 55 साल और नौकर राजकुमार थापा 50 वर्ष पिछले आठ साल से इस घर में रह रहे थे। बताया गया कि सुभाष शर्मा की पत्नी और उनका नौकर अचानक गायब हो गए। ढूंढने के बाद भी वे नहीं मिले। घर पर दूध देने वाली महिला से फोन बात की गई तो उसने दोनों के किडनैप होने की आशंका जताई।
दोनों को ढूंढ़ रही महिलाओं को घर के पीछे एक बड़ी पालीथिन मिली, पालीथिन के नीचे से पैर दिखाई दे रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पालीथिन हटाकर देखा तो वहां सुभाष शर्मा की पत्नी और उनके नौकर के शव दिखाई दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.