प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद

अलीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी

शंखनाद करते हुए कांग्रेस पर आज कटाक्ष किया कि उसने अपने तप एवं

त्याग से देश को दिशा देने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जैसे राष्ट्रनायकों

से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित नहीं कराया और 20वीं सदी की

उन गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

बृजभूमि के इस नगर में मंगलवार को राधाष्टमी के पर्व पर अलीगढ़ में

रक्षा उत्पादन गलियारे और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की

आधारशिला रखने के बाद मोदी ने अपने संबोधन में नौजवानों का

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वन किया और

कहा, भारत का इतिहास ऐसे ऐसे राष्ट्रभक्तों की गाथाओं से भरा पड़ा है

जिन्होंने अपने तप और त्याग से देश को नयी दिशा दी है।

ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने सब कुछ खपा दिया लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि ऐसे राष्ट्रनायकों नायिकाओं से देश की अगली पीढ़ी को परिचित नहीं कराया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, उनकी गाथाए जानने से पीढ़ियां वंचित रह गयीं। 20वीं सदी की इन गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेल देव, छोटूराम या राजा महेन्द्र प्रताप सिंह हों, राष्ट्र के विकास के लिए उनके योगदान को आगे लाने के ईमानदार प्रयास हो रहे है।  मोदी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के भारत के उज्जवल भविष्य की खातिर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का उल्लेख किया और कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस विश्वविद्यालय के शिलान्यास का अवसर मिला। यह विश्वविद्यालय 21वीं सदी के भारत में शिक्षा एवं कौशल की आकांक्षा के अनुरूप रक्षा अध्ययन, रक्षा उत्पादन प्रौद्योगिकी, इस क्षेत्र मेंं काम करने वाले कुशल मानवश्रम तैयार करेगा। यहां शिक्षा एवं कौशल स्थानीय भाषा में देने पर बल दिया जाएगा।

Leave a Reply