हिमाचल : एक ही परिवार 4 लोग जिंदा जले

हिमाचल। चंबा जिले में भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए हैं। जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। एक महिला घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चंबा पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हादसे की पुष्टि की गई है।

जानकारी के अनुसार, चंबा के तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोश गांव में की यह घटना है। आधी रात को घर में अचानक आग भड़क गई।इस भयंकर अग्निकांड में परिवार के चार सदस्‍यों की मौत हो गई।

पुलिस कंट्रोल रूम चंबा के अनुसार, मंगलवार सुबह तीन बजे की यह घटना है। अग्निकांड में मुहम्‍मद रफी (26 वर्षीय), उसके बच्चे जैतून (06), समीर (04) और जुलेखा (02) की जलकर मौत हो गई है। इसके अलावा थुना पत्‍नी मुहम्‍मद रफी घायल है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।हादसे की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.