देवभूमि में 21 सितंबर तक नाइट कर्फ्यू

देहरादून: कोराना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को सरकार ने एक सप्ताह और आगे बढ़ा दिया है। राज्य में अब कर्फ्यू 21 सितंबर तक जारी रहेगा। सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया है।

जारी एसओपी के मुताबिक अब शादी समारोह में क्षमता के पचास फीसद लोगों को कोविड प्रोटोकाल के साथ शामिल होने की अनुमति जिला प्रशासन देगा। इन समारोहों में समिल्लित होने वाले व्यक्तियों, कैटरिंग स्टाफ और वेडिंग प्वाइंट प्रबंधन/स्टाफ के पास अगर कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा तो उन्हें आरटीपीसीआप रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं। बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.