सहकारिता मंत्री ने किया मध्यप्रदेश के सहकारी बैंकों का भ्रमण

इंदौर/ देहरादून।मध्यप्रदेश दौरे के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को इंदौर में सहकारी बैंकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बैंकों की ऋण वितरण प्रणाली, अमानत संग्रहण, एनपीए एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। डॉ रावत ने सहकारी बैंकों की उत्तम आर्थिक स्थिति और उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ सहकारिता के अपने अनुभवों को साझा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.