After Header-1

भूपेन्द्र ने ली पद की शपथ, गुजरात के 17 वें मुख्यमंत्री बने

गांधीनगर। गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलायी।

भाजपा शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री थे उपस्थित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री कर्नाटक के बासवराज बोम्मई, मध्य प्रदेश के शिवराज चौहान, गोवा के  प्रमोद सावंत तथा हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर इस अवसर पर उपस्थित थे।

इनके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों सर्व  मनसुख मांडविया, परशोत्तम रूपाला, भूपेन्द्र यादव, नरेंद्र तोमर, श्रीमती दर्शना बेन जरदोश समेत भाजपा के कई अन्य केंद्रीय नेता, प्रदेश के विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल (जो कल शाम राजभवन नहीं आए थे और इसके चलते उनके नाराजगी की अटकलें थी), सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी मौजूद थे।  पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले  नितिन पटेल के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था। ‘दादा’ के उपनाम से मशहूर पटेल ने कल शाम राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.