दुष्यंत गौतम की तबियत बिगड़ी

देहरादून। उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम को छोड़ना पड़ा। लोहाघाट में भाजपा के संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर से वह दिल्ली रवाना हो गए।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी गौतम ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, हालांकि कार्यक्रम से पहले ही उनकी तबीयत नासाज थी।कार्यक्रम के बाद उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया।सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. माधव बहादुरके नेतृत्व में गए चिकित्सा दल ने उनकी जांचकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.