इलेक्ट्रिक शॉक से बरसे मेघ , मिली राहत

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में भयंकर से लोग बारिश के लिए बुरी तरह तरस रहे थे।लेकिन बारिश की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी। ऐसे में प्रशासन ने खुद ही कृत्रिम बारिश कराने का फैसला किया। संयुक्त अरब अमीरात के मौसम विभाग ने दुबई समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का वीडियो जारी किया। बताया जा रहा है कि ये बारिश करने के लिए किए जा रहे क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन का हिस्सा थी। इस मिशन में औसतन सिर्फ चार इंच बारिश कराई जा सकती है।ये बढ़ी हुई बारिश ड्रोन तकनीक का उपयोग करके बनाई गई। इन तकनीक शॉक के जरिए बादलों को छोड़ा जाता है ताकि वे एक साथ टकरा सकें और बारिश कर सकें।खबर के मुताबिक भारी बारिश के कारण ऐल ऐन शहर में झरने बहने लगे और ड्राइविंग की स्थिति खतरनाक हो गई।2017 में संयुक्त अरब अमीरात प्रशासन ने देश में कम होते जलस्तर को रोकने के प्रयास में वर्षा निर्माण परियोजनाओं में 1.5 करोड़ का निवेश किया था। बादलों के इलेक्ट्रिक शॉक देने के लिए इस्तेमाल की जा रही मौजूदा प्रणाली का नेतृत्व इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के शोधकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। प्रोजेक्ट पर काम करने वाले प्रोफेसर मार्टेन अंबाम ने मार्च में बीबीसी को बताया था कि यूएई में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बनाने के लिए पर्याप्त बादल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.