अभिनेत्री सायरा बानो अस्पताल में भर्ती

मुंबई ।अभिनेत्री सायरा बानो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी है सायरा बानो। पिछले तीन दिन से सायरा बानो को रक्तचाप से संबंधित समस्या थी लेकिन आज स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सायरा बानो का डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाग आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अभी डॉक्टर्स की तरफ से उनकी हेक्थ को लेकर किसी भी तरह की अपडेट नहीं दी गयी है। परिवार वालों ने केलव बीपी बढ़ने की समस्या के बारे में ही बात की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.