कश्मीर को लेकर मसूद अजहर ने तालिबानियों से की बातचीत

नयी दिल्ली। कश्मीर मुद्दे को लेकरजैश-ए-मोहम्मद के नेता मौलाना मसूद अजहर ने तालिबानियों से बातचीत की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौलाना मसूद अजहर ने तालिबान से मदद मांगी है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से जुड़ी सीमाओं पर सुरक्षाकर्मी सतर्क हैं। हाल ही में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भारत हर स्थिति के लिए तैयार है।
अजहर ने मुलाकात के दौरान भारत के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मदद मांगी है। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के राज के बाद से वहां पर खूंखार आतंकवादी संगठन एकत्रित हो रहे हैं।
बीते दिनों काबुल हवाई अड्डे के पास में दो आत्मघाती हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जिसमें अमेरिका के 13 सैनिक भी शामिल हैं। वहीं 150 से ज्याद लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इसी बीच जैश-ए-मोहम्मद के नेता द्वारा तालिबान से मदद मांगना भारत की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.