पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक गैंगरेप पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। इस मामले में बीएसपी सांसद अतुर राय पर आरोप लगे हैं। ठाकुर को समय से पहले ही सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी और उन्होंने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.