दिल्ली में फिर से स्कूल खोलने का लिया गया निर्णय

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। खबरों के मुताबिक 9 से 12 तक की कक्षाएं 1 सितंबर से शुरू होंगी वहीं 6ठी से 8वीं तक की कक्षाएं 8 सितंबर से शुरू होंगी।

दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में सभी सावधानियों के साथ चरणबद्ध तरीके से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग गतिविधियों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाए और किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.