उत्तराखंड : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनी वंदना कटारिया, खेल मंत्री ने दी जानकारी
देहरादून:अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है यह जानकारी खेल मंत्री अरविंद पांडे ने दी।खेल मंत्री अरविंद पांडे आज वंदना कटारिया के घर पहुंच कर बंदना की मां, भाई और स्वजनों को वंदना की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। वंदना के गांव में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी उनके घर पर मौजूद थे।खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि कहा कि सभी को वंदना पर नाज करना चाहिए, जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सरकार की ओर से यथोचित सम्मान दिया जाएगा।