अफगानिस्तान में मारे गये 572 आतंकवादी, अमान ने दी जानकारी

काबुल। अमेरिकी बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षकों ने उत्तरी अफगानिस्तान के शेबर्गन में तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए । अमेरिकी सेना द्वारा अफगानी सेना के साथ किए गए इन हवाई हमलों में 572 आतंकवादियों को मार गिराया और 309 अन्य को घायल कर दिया।अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने यह जानकारी दी।

अमान ने ट्वीट कर कहा,  नंगरहार, लगमन, गजनी, पक्तिया, पक्तिका, कंधार, उरुजगन, हेरात, फराह, जवज्जान, सर-ए पोल, फरयाब, हेलमंद, निमरूज, ताखर, कुंदुज, बदख्शां और कपिसा प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान अफगानिस्तान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा बल के अभियानों में 572 आतंकवादी मारे गये और 309 अन्य घायल हो गये।

 अमान ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि ये सभी आतंकवादी तालिबान से संबद्ध थे या इनका ताल्लुक किसी और संगठन से था। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच आतंकवादी हमले तेज हो गये हैं। इस दौरान एएनडीएसएफ और तालिबानी आतंकवादियों के बीच संघर्ष भी बढ़ा हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.