अगले चार माह में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अगले चार महीने में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एक्सिस बैंक द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए आक्सीजन कंसंट्रेटर के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और एक्सिस बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में एक्सिस बैंक द्वारा जनसेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। उत्तराखंड में चार माह में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.