उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे नड्डा, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

देहरादून । जल्द उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की दो तिथियां भेजी गई हैं वह इनमें से किसी एक तिथि पर आएंगे। जेपी नड्डा उत्तराखंड  2 दिन के प्रवास में वह 10 कार्यक्रम में भाग लेंगे । भाजपा के 70 पूर्णकालिको की कार्यशाला दूसरे हफ्ते में हल्द्वानी में होगी इसमें राष्ट्रीय नेता भी भाग लेंगे। इससे पहले वह 10 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर आ रहे थे लेकिन उनका दौरा टल गया। बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जेपी नड्डा देहरादून आ रहे हैं । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,  केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिली तो राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 से 21 अगस्त को दून में प्रवास कर सकते हैं वरना वह 23 से 27 अगस्त तक होने वाले विधानसभा सत्र के बाद उत्तराखंड आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.