नाराज है महाराज, सतपाल से मिले पुष्कर सिंह धामी

देहरादून:  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से शिष्टाचार भेंट की धामी ने महाराज को गुलस्ता भी भेंट किया। बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज नाराज है ।हालांकि पता नहीं चल पाई है कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई है।

नाराज नेताओं को मना रहें है धन सिंह

धन सिंह रावत को नाराज नेताओं को मनाने का काम सौंप गया है। धन सिंह रावत का एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। बसकुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक और नेता पार्टी हाईकमान के फैसले से खुश हैं। धन सिंह रावत ने यह भी कहा कि पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर सभी नेता राज्य में विकास के लिए काम करेंगे और 2022 के चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। उन्होंने सरकार को फिर रिपीट करने का दावा भी किया।

Leave a Reply