After Header-1

गांधी ने किया ट्वीट, कहा जेपीसी जांच के लिए मोदी सरकार क्यों नहीं है तैयार

नयी दिल्ली। राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विमान सौदे में भारी घोटाला हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री अपराध बोध के कारण इस पूरे मामले की संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी से जानबूझ कर जांच कराने से बच रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि इस पूरे घोटाले में  मोदी के मित्र फंस रहे हैं और वह अपने सभी मित्रों को बचाना चाहते हैं इसलिए मामले की जेपीसी जांच नहीं कराना चाहते हैं। गांधी ने ट्वीट किया,  जेपीसी जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है।

अपराधबोध-मित्रों को भी बचाना है। जेपीसी को आरएस सीट नहीं चाहिए। ये सभी विकल्प सही हैं। कांग्रेस शुरू से ही राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगा रही है। पार्टी ने शनिवार को भी जेपीसी जांच कराने की मांग करते हुए कहा था कि फ्रांस में इस घोटाले की न्यायिक जांच हो रही है इसलिए भारत सरकार को भी संसदीय समिति से इसकी जांच करानी चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.