After Header-1

धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप ली शपथ 

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के बाद सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य,धन सिंह रावत, रेखा आर्य, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद बंशीधर भगत, अरविंद पाण्डेय, सुबोध उनियाल,बिशन सिंह चुफाल ने मंत्री पद की शपथ ली।

हालांकि आज सुबह से उत्तराखंड में भाजपा के अंदर घमासान मचा हुआ है। शपथ लेने वालों में सभी तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने हर बार मुख्यमंत्री ही बदला है। पिछले साढ़े चार साल में तीन बार मुख्यमंत्री बदले गए हैं। शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित काफी संख्या भाजपा के विधायक शामिल थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.